बिलासपुर
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे,बिलासपुर मंडल में 3 अगस्त को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में स्थित हिंदी पुस्तकालय में अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री योगेश कुमार देवांगन की अध्यक्षता में राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जयंती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सहायक कार्मिक अधिकारी एवं प्रभारी राजभाषा अधिकारी श्री स्नेहाशीष घोष एवं मंडल कार्यालय में कार्यरत विभिन्न विभाग में कार्यरत कर्मचारीगण उपस्थित थे।
कार्यक्रम के प्रारंभ में अध्यक्ष ने मॉं सरस्वती एवं गुप्त जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया। इस अवसर पर उपस्थित साहित्य प्रेमी कर्मचारियों द्वारा गुप्त जी की जीवनी पर संक्षिप्त प्रकाश डाला गया एवं उनकी कविताओं का काव्य -पाठ किया। प्रभारी राजभाषा अधिकारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि हिंदी साहित्य में गुप्त जी का योगदान अविस्मरणीय है। उनकी कविताओं में देश का अतीत,वर्तमान और भविष्य का मिश्रण देखने को मिलता है। आज का यह कार्यक्रम राजभाषा के प्रसार-प्रसार के क्रम में कर्मचारियों के बीच नई ऊर्जा का संचार करेगा।
अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि मैथिलीशरण गुप्त की अमर कृतियां आज के संदर्भ में भी प्रासंगिक है। उन्होंने अपनी कविताओं के माध्यम से स्त्रियों की दशा को समाज के समक्ष बड़े ही मार्मिक ढग से प्रस्तुत किया है। उनकी जयंती पर उनकी रचनाओं को पढ़ना वास्तव में उन्हें सच्ची आदरांजलि होगी।

More Stories
CG Deputy CM साव का कांग्रेस पर हमला, बोले- UCC पर फैला रही दुष्प्रचार; आदिवासी परंपराएं रहेंगी सुरक्षित
Kawardha के सरकारी स्कूल में शराब पीते पकड़ा गया शिक्षक, DEO ने जांच के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर की महिलाएं बनेंगी ‘ड्रोन दीदी’