बड़वानी
प्रदेश में अगले 5 दिन यानी 18 अगस्त तक हल्की बूंदाबांदी का दौर रहेगा। इसके बाद पूर्वी हिस्से में तेज बारिश हो सकती है। भोपाल के अशोका गार्डन समेत कई इलाकों में सोमवार सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई। इटारसी और विदिशा में भी हल्की बारिश हुई।
मौसम विभाग के मुताबिक गुजरात के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है। इसका असर इंदौर-उज्जैन संभाग में ज्यादा है। पिछले तीन दिन से बूंदाबांदी हो रही है। ऐसा ही मौसम अगले पांच-छह दिन भी जारी रह सकता है।
बड़वानी में सोमवार को तीसरे दिन भी नर्मदा नदी का पानी खतरे से ऊपर है। जिला मुख्यालय से 5 किमी दूर राजघाट टापू तक जाने वाली रोड डूबी हुई है। इससे सटे खेतों में भी पानी भर गया है। सोमवार को नदी का जलस्तर बढ़कर 131.800 मीटर तक पहुंच गया है। रविवार को यह 131.500 मीटर था। नदी का पानी खतरे के निशान से 8.500 मीटर ऊपर है।

More Stories
टीबी उन्मूलन के लिए युवा शक्ति तैयार, JOSH टीमें घर-घर स्क्रीनिंग में करेंगी सहयोग : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
सीधी में ट्रेन सेवा की उम्मीद बढ़ी, रीवा से रामपुर नैकिन तक MEMU चलाने का प्रस्ताव
मध्यप्रदेश में RPG ग्रुप का बड़ा निवेश प्लान, जबलपुर में ट्रांसमिशन और 3 शहरों में टायर प्लांट की तैयारी