रायपुर.
विकसित भारत संकल्प पर भारत के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ की सभी 90 विधानसभा में जनता को सीधे प्रसारण के माध्यम से संबोधित किया छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल रायपुर दक्षिण से जुड़े रायपुर पश्चिम विधानसभा में विधायक राजेश मूणत के नेतृत्व में पश्चिम विधानसभा की जनता प्रधानमंत्री का संबोधन सुनने उपस्थित रही ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ को लगभग 36 हजार करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी जिसके प्रति प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं अन्य वरिष्ठ नेताओ ने आभार जताया। राजेश मूणत ने अपने संबोधन में कहा कि वोट बैंक बनाने के खातिर जनता को हमराज किया गया पट्टे के नाम पर फर्जी पट्टा नियम विरुद्ध किसने बांटा उस पर कार्यवाही करने की मांग छत्तीसगढ़ राजस्व मंत्री से की है एवं निवेदन किया है शीघ्र इस पर कार्यवाही की जाए ।मेरा सभी पार्षदों से एक ही निवेदन काम अच्छा करोगे तो जनता का साथ मिलेगा वरना जनता के साथ राजेश मूणत भी आपके दरवाजे पर मिलेगा ये बात याद रखना ।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी जोन कमिश्नरों से निवेदन है कि प्रधानमंत्री आवास का एक स्टॉल जोन पर लगाएं ताकि बचे हुए लोग जो इसका लाभ लेने से वंचित रह गए उन्हे इसका लाभ मिल जाए साथ ही उन्हें चेतवानी भी गर्मी आ गई है और यदि घर घर नल कनेक्शन 1 माह में नही पहुंचा और जनता परेशान हुई तो आप लोग आगे की कार्यवाही के लिए तैयार रहें । उन्होंने कहा कि राजेश जनता के लिए हमेशा खड़े रहा है मैं विपक्ष में भी 5 वर्ष आपके साथ खड़ा रहा आपकी हितों की मांग लगातार हर मंच से उठाते आया हूं और आगे भी लगातार आपके साथ खड़े रहूंगा ।

More Stories
आदिवासी समाज की परंपरागत व्यवस्था सामाजिक एकता, न्याय और सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
सांसद चिंतामणि महाराज ने सभी खिलाड़ियों से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का किया आह्वान
बस्तर दशहरा में राष्ट्रपति मुर्मू का संबोधन, बोलीं- ‘मैं मांझी की बेटी हूं’