भोपाल
मध्य प्रदेश में कल 2 सीटों पर उपचुनाव है। लेकिन उससे पहले भोपाल में चले सदस्यता अभियान ने भाजपा की ताकत बढ़ा दी। आज सेन समाज के 50 से ज्यादा लोग भाजपा में शामिल हो गए हैं। वीडी शर्मा ने सभी को सदस्यता दिलाई।
भाजपा प्रदेश कार्यालय भोपाल में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की उपस्थिति में सेन समाज प्रदेश अध्यक्ष हीरालाल श्रीवास समेत समाज के अन्य वरिष्ठ जनों ने संगठन की रीति-नीति से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री और विधायक भगवान दास सबनानी, प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक ललिता यादव समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
वीडी शर्मा ने कहा, आप सभी का भाजपा परिवार में हार्दिक स्वागत है। पूर्ण विश्वास है कि नवागत कार्यकर्तागण जनसेवा और संगठन कार्यों की सिद्धि के लिये सदैव समर्पित रहेंगे। शुभकामनाएं।

More Stories
64% महंगाई भत्ते का मार्च तक का प्लान फंसा, वित्त विभाग के प्रस्ताव पर अब एक्शन नहीं, 12 लाख कर्मचारियों को करना पड़ेगा इंतजार
रतलामी सेंव को मिलेगी नई पहचान, उद्योग विभाग जुटा रहा सभी निर्माताओं की जानकारी
जल गंगा संवर्धन अभियान विकास का आधार और भावी पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने का प्रयास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव अभियान में ग्राम स्तर तक जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना आवश्यक जल संरचनाओं के जलग्रहण क्षेत्र पर अतिक्रमण केविरूद्ध की जाए कार्यवाही