झालावाड़/चित्तौड़गढ़.
राजस्थान में सोमवार को बांसवाड़ा, डूंगरपुर, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, प्रतापगढ़, राजसमंद, सिरोही, उदयपुर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जयपुर मौसम केंद्र के अनुमानों के मुताबिक आगामी 4 से 5 दिनों तक पूर्वी भागों में मानसून सक्रिय रहेगा। बीते 24 घंटों में राजस्थान के पूर्वी हिस्से झालावाड़ में सबसे ज्यादा 87 एमएम वर्षा रिकॉर्ड की गई।
प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हवा में आद्रता की मात्रा 40 से लेकर 80 प्रतिशत तक है। सोमवार सुबह मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए ताजा अनुमानों में तीन घंटों के लिए धौलपुर, करौली, सीकर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां मेघगर्जन के साथ बिजली गिरने की संभावना है। इस दौरान यहां हल्की बारिश भी हो सकती है।
बांधों में 19 एमक्यूएम से ज्यादा पानी आया
प्रदेश में बांधों में भी पानी की आवक जारी है। बीते 24 घंटों में राजस्थान के बांधों में 19 एमक्यूएम से ज्यादा पानी आया है। हालांकि पिछले साल की तुलना में अभी बांधों में पानी की आवक बेहद कम हुई है। पिछले साल 14 जुलाई तक प्रदेश के बांधों अपनी कुल क्षमता के 56 प्रतिशत तक भरे हुए थे, जबकि इस बार 15 जुलाई को ये अपनी कुल क्षमता का 32.55 प्रतिशत ही भरे हुए हैं।

More Stories
Yogi Adityanath सरकार का बड़ा फैसला: 2.51 लाख किसानों को 285 करोड़ का फसल मुआवजा
10वीं पास के लिए सुनहरा मौका: आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भर्ती, 22 फरवरी तक करें आवेदन
पहले चलती थीं गोलियां, अब लग रहे उद्योग’ – चिप प्लांट शिलान्यास में बोले CM योगी