भोपाल
मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में आज हुए सड़क हादसे में राजस्थान निवासी यात्रियों की मृत्यु पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दुख व्यक्त करते हुए घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश विदिशा जिला प्रशासन को दिए हैं। डॉ यादव ने सोशल मीडिया एक्स के जरिए कहा कि विदिशा के लटेरी ब्लॉक में बागेश्वर धाम से लौटते वक्त राजस्थान के झालावाड़ जिले के निवासी चार लोगों की सड़क दुर्घटना में मृत्यु का दुखद समाचार मिला। गंभीर घायलों के समुचित इलाज के लिए जिला प्रशासन को कहा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य की कामना करते हैं। मध्यप्रदेश सरकार संकट की इस घड़ी में मृत यात्रियों के परिजनों के साथ है। पात्रता के अनुसार परिजनों को राज्य शासन द्वारा सहायता राशि दी जाएगी।

More Stories
Gen-Z तक पहुंच बनाने की RSS की तैयारी, जबलपुर में युवाओं से संवाद करेंगे मोहन भागवत
प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम योजना से आकाश जायसवाल को मिला स्वरोजगार
फ़र्ज़ी वीज़ा और माइग्रेशन एजेंसियों से सतर्क रहें नागरिक