नई दिल्ली
पीएम नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के मयूरभंज में एक रैली को संबोधित करते हुए सीएम नवीन पटनायक की बिगड़ती सेहत का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि नवीन बाबू के सभी शुभचिंतक बहुत चिंता में हैं। वे ये देखकर बहुत परेशान हैं कि बीते एक साल में नवीन बाबू की तबीयत अचानक कैसे इतनी बिगड़ गई। उनके करीबी जब मुझसे मिलते हैं तो नवीन बाबू की तबीयत की चिंता करते हैं। वे बताते हैं कि नवीन बाबू खुद से कुछ कर नहीं पा रहे हैं। उनके करीबी रहे लोगों का मानना है कि उनकी तबीयत बिगड़ने के पीछे कोई साजिश भी हो सकती है।
रैली में प्रधानमंत्री ने कहा, 'यह सवाल है कि क्या उनकी तबीयत खराब होने में कोई षड्यंत्र है। यह जानना ओडिशा के लोगों का अधिकार है। कहीं इसमें उन लोगों का हाथ तो नहीं है, जो नवीन बाबू के नाम पर राज्य में सत्ता भोग रहे हैं। इस रहस्य से पर्दा उठना चाहिए। इसकी जांच जरूरी है। इसलिए 10 जून के बाद जब भाजपा की सरकार बन जाएगी तो हम स्पेशल कमेटी का गठन करेंगे। कमेटी यह जांच करेगी कि उनकी तबीयत के साथ यह क्या हो रहा है। उनकी सेहत अचानक क्यों खराब हो रही है।'
मंगलवार को ही एक वीडियो सामने आया था, जिसमें नवीन पटनायक एक रैली को संबोधित करते हैं, लेकिन उनका हाथ कांप रहा होता है। यह देखते हुए पूर्व अधिकारी और नवीन पटनायक के करीबी एके पांडियान उनका हाथ पकड़ लेते हैं और उसे छिपाने की कोशिश करते हैं। इसको लेकर भाजपा ने तंज कसा था कि आखिर नवीन पटनायक का इस तरह अपमान क्यों हो रहा है। कौन है, जो उन्हें कंट्रोल कर रहा है। अब पीएम मोदी ने भी ओडिशा की रैली में इस मुद्दे को उठा दिया। इस बीच एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पांडियान सीएम पटनाक के पैर पर पैर लगाते दिख रहे हैं।

More Stories
CBSE 10वीं बोर्ड: LOC जमा करने की प्रक्रिया शुरू, जानें पात्रता और जरूरी नियम
पीएम मोदी से मिले Eknath Shinde, मिडिल ईस्ट युद्ध समेत अहम मुद्दों पर चर्चा
किसानों की आमदनी बढ़ाने पर फोकस, Shivraj Singh Chouhan बोले- यही सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता