गौरेला पेंड्रा मरवाही,
जिले में सुगम आवागमन के लिए जिला प्रशासन द्वारा सड़क सुरक्षा संबंधी मानक तैयार किया गया है। सुरक्षा संबंधी मानकों के परिपालन, सुझाव तथा आवश्यक चर्चा के लिए जिले के सभी ट्रक-माजदा वाहन संचालकों की बैठक आयोजित की गई है। यह बैठक जिला परिवहन अधिकारी द्वारा 7 अप्रैल सोमवार को सुबह 11 बजे गौरेला थाना के बाजू में पुलिस कंट्रोल रूम में रखा गया है। जिले के सभी ट्रक-माजदा व्यावसायिक वाहन संचालकों को परिपत्र जारी कर बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने कहा गया है।

More Stories
बस्तर के नन्हे ललित की आंखों में लौटी रोशनी जिला अस्पताल में हुआ जन्मजात मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन
स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के तकनीकी सहयोग से बच्चों में गैर-संचारी रोगों पर राज्य स्तरीय परामर्श आयोजित
श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना उद्योगों की जिम्मेदारी: संभागायुक्त