रायपुर
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में आज सुबह 10 बजे से राजनीतिक आंदोलनों से सम्बंधित दर्ज प्रकरणों की वापसी के सम्बंध में मंत्रिपरिषद की उपसमिति की बैठक मंत्रालय महानदी भवन में होगी।
बैठक में मंत्रिपरिषद के उप समिति के सदस्य उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े उपस्थित रहेंगे ।मंत्रिपरिषद उपसमिति की बैठक में विभिन्न जिलों से प्राप्त विशुद्ध रूप से राजनीतिक आंदोलनों से सम्बंधित दर्ज प्रकरणों की समीक्षा की जायेगी।

More Stories
आर्थिक सर्वेक्षण पेश: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जताया जीएसडीपी में 11.57% वृद्धि का भरोसा
बीजापुर में नक्सल सर्च ऑपरेशन के दौरान प्रेशर IED धमाका, STF जवान घायल
छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र शुरू, राज्यपाल का संदेश—विकास की अपार संभावनाओं से भरा है राज्य