नई दिल्ली.
उदयपुर में सुखेर पुलिस स्टेशन के पास एक गेमिंग जोन में भीषण आग लग गई। इससे परिसर का सारा सामान जल गया, जिसमें संपत्ति का भारी नुकसान हुआ है। लेकिन किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है।
यह घटना शुक्रवार की शाम करीब 4 बजे की है। घटना की जानकारी मिलने के साथ ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। सुखेर पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) रविंद्र चरण ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया, 'हमें शाम करीब 4 बजे आग लगने की घटना की जानकारी मिली। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन संपत्ति का काफी नुकसान हुआ है।'

More Stories
गोमती के बढ़ते जलस्तर से प्रभावित इलाकों में योगी सरकार का राहत अभियान तेज
ट्रैफिक प्रॉब्लम से बचा सकती है क्वांटम तकनीक, यूपीएसआईएफएस में छात्रों ने प्रस्तुत किए प्रेजेंटेशन
योगी सरकार तेजी से बना रही सुरक्षित और सुविधाजनक पिंक टॉयलेट