कोलकाता
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनकी सरकार को सूचित किये बिना दोबारा ज्यादा जल छोड़ने के लिए दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) की एक बार फिर आलोचना की है। बनर्जी ने राज्य में लगातार हो रही बारिश और डीवीसी द्वारा अनियंत्रित रूप से पानी छोड़े जाने पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने बृहस्पतिवार को कहा, “आज भारी बारिश हुई और कल डीवीसी ने हमें सूचित किए बिना 25,000 क्यूसेक पानी छोड़ दिया।’’
बनर्जी ने आरोप लगाया कि उनकी सरकार से संवाद किए बिना यह कदम उठाया गया। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे चिंता है कि अगर अगले तीन दिन में बारिश नहीं रुकी तो क्या होगा।’’ वह इससे पहले भी डीवीसी के बांधों से पानी छोड़े जाने को लेकर चिंता जता चुकी हैं।
हाल में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लगातार दो बार पत्र लिखकर उनसे बाढ़ जैसे हालात के बीच हस्तक्षेप करने और सहायता राशि जारी करने का अनुरोध किया था।

More Stories
पिनाका रॉकेट सिस्टम की रेंज 300 KM तक बढ़ाने की तैयारी, भारत की डीप स्ट्राइक क्षमता होगी मजबूत
8th Pay Commission: DA मर्ज होगा या नहीं? 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोग में क्या हुआ था, जानें पूरा इतिहास
1 नवंबर से इस एक्सप्रेस-वे पर गुड्स व्हीकल की एंट्री बंद, पिकअप वैन और टाटा ऐस पर भी प्रतिबंध