धार
म,प्र, राज्य कर्मचारी संघ एवं अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रदेश स्तरीय महा आन्दोलन भोपाल में आयोजित किया गया जिसमें मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी पर्यवेक्षक(महिला एवं बाल विकास विभाग) संघ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती राखी देवडा ने संबोधन देते हुए वेतन विसंगति, संविदा नियमितीकरण, विभागीय पदोन्नति आदि विभिन्न मांगे मध्यप्रदेश शासन से की एवं भोपाल क्षेत्रीय विधायक पीसी शर्मा पूर्व कैबिनेट मंत्री विधि एवं विधाई विभाग को अपनी मांगों का ज्ञापन सौप गया इस आयोजन में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रानी जायसवाल राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सतोश निगले एवं श्रीमती अनीता चौहान, श्रीमती दुगा चंदेल, श्रीमती रूप वन्ती डावर, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती सपना गाडे एवं धार जिले के अन्य पदाधिकारी, कर्मचारियों ने आंदोलन में बढ़ चढ़ कर भाग लिया और आन्दोलन को सफल बनाया आभार बी.आर. चौहान, संरक्षक म. प्र. राज्य कर्मचारी संघ ने माना।

More Stories
युवाओं के समग्र विकास के लिए योजनाओं में समन्वय और विश्वसनीय डाटा जरूरी : सचिव रघुराज एम आर
मंत्री परमार की अध्यक्षता में उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान भोपाल की सामान्य परिषद की बैठक हुई संपन्न
जबलपुर-भोपाल-इंदौर कॉरिडोर में बनेगी इंडस्ट्रियल टाउनशिप, 2 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार