ऋषिकेश
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने परमार्थ निकेतन के परमा अध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि से सपत्नी और अपने दो बेटों के साथ आशीर्वाद प्राप्त किया। परमार्थ निकेतन पहुंचने पर गुरुकुल के छात्रों ने शिवराज सिंह का वेद मंत्रों के साथ स्वागत किया।
उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश में चुनाव की घोषणा होने के बावजूद वह संतों का आशीर्वाद लेने उत्तराखंड पहुंचे हैं। इसके बाद उन्होंने अपने परिवार के साथ ऋषिकेश बदरीनाथ मार्ग पर गुलर स्थित आनंद काशी एक आश्रम में दो दिन प्रवास भी किया। वे बुधवार की सुबह ऋषिकेश पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अपनी पत्नी साधना सिंह और दो बेटों कार्तिक सिंह चौहान और कुणाल सिंह चौहान के साथ परमार्थ निकेतन के परमा अध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि से मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस बीच उन्होंने अध्यात्म पर लंबी चर्चा के साथ आश्रम में स्थित भगवान राधा कृष्ण की मूर्ति का पूजन भी किया।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
“मन की बात” में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की सीधी के जल संरक्षण प्रयासों की सराहना
प्रदेश में नशा मुक्ति के जनआंदोलन को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन