पन्ना
पन्ना जिले में एक महिला मजदूर रचना गोलदार की किस्मत हीरे की चमक से बदल गई। उसने हजारा मुद्दा क्षेत्र में खदान लगाई और उसे 8 छोटे-बड़े हीरे मिले जिनमें से 6 जेम्स क्वालिटी के हैं जिनका कुल वजन 3.10 कैरेट है। सबसे बड़े हीरे का वजन 0.79 कैरेट है। इन हीरों को हीरा कार्यालय में जमा कर दिया गया है जिनकी बाजारू कीमत लाखों में है।
कितना है हीरों का वजन?
वहीं हीरा पारखी अनुपम सिंह ने बताया कि इन 8 हीरों में से 6 नग जेम्स क्वालिटी के हैं, जिनका कुल वजन 3.10 कैरेट है। इनमें सबसे बड़े हीरे का वजन 0.79 कैरेट है।
अब होगी हीरों की नीलामी
इसके अलावा, दो हीरे ऑफ-कलर के हैं। इन सभी हीरों को महिला ने हीरा कार्यालय में जमा कर दिया है और इन हीरो की बाजारू कीमत लाखों में बताई जा रही है। इन्हें आगामी नीलामी में रखा जाएगा। रचना की लगन और कड़ी मेहनत का फल मिलने से उनके परिवार में खुशी का माहौल है।

More Stories
विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं प्रमाणिक अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराएं: मंत्री परमार
बेटियां अपने परिवार, मातृभूमि, समाज और राष्ट्र के प्रति सदैव कृतज्ञता का भाव रखें : मंत्री परमार
आंगनवाड़ी को समाज से जोड़कर पोषण अभियान को जनआंदोलन बनाएं : मंत्री सुश्री भूरिया