भद्राद्री कोठागुडेम
तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम जिले के पलवंचा में गणेशोत्सव के दौरान बप्पा को एक करोड़ रुपए के नोटों से सजाया गया। 10 से 500 रुपये के नोटों से तैयार हार और अन्य आभूषणों से लंबोदर को भव्य रूप दिया गया।
इस विशेष उत्सव में रामनगर स्थित विनायक मंडपम को विशेष रूप से सजाया गया। गणेशोत्सव की इस अनोखी सजावट को देखने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस इलाके में गणपति का श्रृंगार हर वर्ष कुछ अलग ढंग से होता है। ईस्ट कापू संगम द्वारा आयोजित समारोह में पिछले 28 वर्षों से ये सिलसिला जारी है।
भगवान गणेश के पूरे विनायक मंडपम को फूलों और बिजली के लट्टूओं से सजाया गया। लक्ष्मी सप्ताह के अवसर पर यहां विशेष सजावट का भी आयोजन किया गया, जिसे देखने दूरदराज से लोग पहुंचे।
श्रद्धालु भगवान के इस भव्य रूप को देखकर हैरान रह गए। चंद्रहार ही नहीं बल्कि कान भी रुपयों से जड़े हैं। इतना ही नहीं गणेश के हाथों से भी रुपयों की कृपा बरस रही है। एक करोड़ के शृंगार से सुशोभित गणपति की रखवाली में भी प्रशासन लगा हुआ है। परिसर में किसी प्रकार की अव्यवस्था न फैले इसलिए पूरे इंतजाम किए गए हैं।
मंदिर के एक पुजारी ने बताया कि इस उत्सव की सजावट हर वर्ष की तरह इस बार भी की गई है और यह परंपरा आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि यह सजावट भक्तों को एक विशेष और अद्वितीय अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से की जाती है, जिससे उनकी भक्ति और विश्वास को और भी मजबूती मिले। भगवान सबको सुख समृद्ध देते हैं।

More Stories
PM मोदी कहीं नहीं जा रहे’, भाजपा अध्यक्ष नबीन का बड़ा दावा
शिवराज सिंह चौहान की कॉरपोरेट जगत से अपील, गांव-गरीब और खेती को न भूलें
चीन के पास 1800 लड़ाकू विमान, फिर भी भारत से हवाई जंग में क्यों कमजोर पड़ सकता है ड्रैगन? India-China Air War: चीन के पास ज्यादा फाइटर जेट, लेकिन तिब्बत के एयरबेस बन सकते हैं बड़ी चुनौती; जानें वजह भारत-चीन हवाई मुकाबले में सिर्फ विमानों की संख्या नहीं, ऊंचाई और हथियार भी अहम; समझें ड्रैगन की मुश्किलें