रायगढ़.
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक पुलिस ने आत्महत्या करने के प्रयास से खुद को गोली मार ली है। वहीं उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के सूचना मिलने पर पुलिस ऑफिसर्स मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गई है। रायगढ़ पुलिस के लाइन अटैच आरक्षक ने खुद को गोली मार ली है। मौके पर पहुंचे पुलिस ऑफिसर्स ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
वहीं बेहतर उपहार के लिए आरक्षक को बिलासपुर अपोलो अस्पताल के लिए रिफर किया गया है। मामले में एसपी दिव्यांग पटेल ने बताया कि आरक्षक सन्नी मालाकार रायगढ़ के इंद्रा नगर का रहने वाला है। उसने अपने निवास पर खुद को गली मारी है। गोली चेस्ट पर लगी है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पारिवारिक समस्या के कारण जवान ने आत्मघाती कदम उठाया है।

More Stories
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में पेसा-एफआरए समन्वय के लिए जल्द होगा टास्क फोर्स का गठन- प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सरगुजा जिले के लुंड्रा में 280 करोड़ से अधिक के कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
महतारी वंदना योजना में केवाईसी सर्वर बना परेशानी का कारण, घंटों इंतजार के बाद भी निराश लौटी महिलाएं