Exposetodaynews:
दिल्ली
बाहरी दिल्ली में भलस्वा डेयरी थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर स्थित जनता विहार में पुलिसकर्मियों पर ड्यूटी के दौरान हमला करने का मामला सामने आया है। घटना में तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पुलिस ने मौके से 17 वर्षीय किशोर को पकड़ लिया, जबकि मुख्य आरोपी समेत अन्य लोग फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार, 22 अगस्त को करीब 3 बजे बीट स्टाफ के हेड कॉन्स्टेबल दिनेश और हेड कॉन्स्टेबल राजेश जनता विहार में गश्त कर रहे थे। जांच के दौरान उन्हें एक मोटरसाइकिल मिली, जिसके वैध दस्तावेज नहीं थे। नियमानुसार बाइक को दिल्ली पुलिस अधिनियम की धारा 66 के तहत थाने में जमा कराया गया।
पुलिस ने जब्त कर ली थी मोटरसाइकिल
दरअसल, इलाके के बीट स्टाफ हेड कॉन्स्टेबल दिनेश और हेड कॉन्स्टेबल राजेश पेट्रोलिंग और चेकिंग कर रहे थे। पुलिस ने बिना वैध दस्तावेज वाली एक मोटरसाइकिल को जब्त कर थाने में जमा कर लिया। दोपहर करीब 3:30 बजे बाइक मालिक और उसके परिवार के कुछ लोग पुलिसकर्मियों की कार्रवाई का विरोध करने पहुंचे।
आखों में मिर्च का पाउडर डालकर ईंट-डंडों से पीटा
आरोप है कि विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया और ईंट-डंडों से हमला किया। मदद के लिए पहुंचे हेड कॉन्स्टेबल टीनू पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया। हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हुए। सभी घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
पुलिस ने नाबालिग को पकड़ा, अन्य मौके से फरार
पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से मौके से 17 वर्षीय एक नाबालिग को पुलिस ने पकड़ा है। घटना के बाद अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। मुख्य फरार आरोपी सुनील उर्फ पंकज इलाके का BC (Bad Character) है।
आरोपियों में पहले से 5 अपराधिक मामले दर्ज
पुलिस के मुताबिक, सुनील के खिलाफ पहले से 5 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें NDPS के 2 मामले भी शामिल हैं। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।
खंगाले जा रहे सीसीटीवी फुटेज
दिल्ली पुलिस की टीम अब आरोपियों को पकड़ने में जुटी हुई है। इसके लिए अलग से टीम बनाई गई है। पुलिस की टीम आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है। साथ ही नाबालिग लड़के को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
आखिर किसकी है जब्त की गई बाइक?
पुलिस की टीम ये भी पता लगा रही है कि आरोपियों के पास से जब्त की गई बाइक किसकी है। आखिर इस बाइक लेकर ये आरोपी इतने उग्र क्यों हो गए।
पुलिसकर्मियों पर लाठी-डंडों से हमला
बताया कि करीब साढ़े तीन बजे दोनों पुलिसकर्मी बीट पर लौटे तो बाइक मालिक और उसके परिवार के कुछ सदस्य वहां पहुंच गए। पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए आरोपियों ने पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया और ईंट व डंडों से हमला कर दिया।
हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हुए
वहीं, सहायता के लिए पहुंचे हेड कॉन्स्टेबल टीनू पर भी हमला किया गया। तीनों पुलिसकर्मी घायल हुए, जबकि दिनेश के सिर में चोट लगी है।
इस मामले में एफआईआर संख्या 537/26 दर्ज की गई है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। मुख्य आरोपी सुनील उर्फ पंकज इलाके का बीसी है और उसके खिलाफ पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें दो एनडीपीएस और गंभीर अपराधों से जुड़े हैं।

More Stories
कोटा में वंदे भारत का 180 KM प्रति घंटे की रफ्तार से हाईस्पीड ट्रायल सफल, सुरक्षा मानकों की हुई जांच
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच सुरक्षा सख्त, यूपी-हरियाणा से बुलाई गईं 1,000 महिला पुलिसकर्मी
यूपी में नवरात्रि और दशहरे पर कड़ा पहरा, CM योगी ने दिए सुरक्षा के सख्त निर्देश