मंडला
गौरतलब है कि मंडला जिले के निवास अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र मनेरी में दिनांक 22/02/2024 को मजदूर संघ मनेरी के तत्वाधान में आईयूसीएल कंपनी मनेरी के ठेकेदार व प्रमुख एजेंसी meanna फॉर्म के द्वारा लगातार मजदूरों का शोषण किया जा रहा है, साथ ही मानसिक रूप से प्रताड़ित भी किया जा रहा है ऐसी 15 मांगों को लेकर माननीय कलेक्टर महोदय एवं श्रम कमिश्नर को पुलिस चौकी प्रभारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया।आपको बता दें अगर सात दिवस के अंदर मांगें पूरी नहीं होने पर आईयूसीएल कंपनी के सामने मजदूर संघ वृहद धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर होगी। जिसकी संपूर्ण जवाबदारी meanna farm एवं आईयूसीएल कंपनी के जिम्मेदारों की होगी।

More Stories
संचालक खनिकर्म फ्रेंक ए. नोबल ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में बालाघाट का किया दौरा
जन विश्वास अभियान का तात्पर्य जनता से सीधा-संवाद और जुड़ाव- राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल
38वर्ष पुराने 132 केवी विनोबा भावे जबलपुर सब-स्टेशन का हुआ उन्नयन, अब और अधिक विश्वसनीय बनी बिजली आपूर्ति व्यवस्था