रायगढ़.
पुसौर ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले गोतमा गांव में रविवार की दोपहर गांव में एक पुल के नीचे गांव के कोटवार दयासागर सिदार (40) की दो दिन पुरानी लाश मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। इसके बाद गांव के ग्रामीणों ने पुसौर पुलिस को घटना से अवगत कराया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव के ग्रामीणों ने बताया कि गांव का कोटवार दयासागर सिदार नवाखाई के अवसर पर गांव में मनाने जाने वाले पर्व के लिये अपने घर में यह बोलकर निकला था कि वह धान लेने जा रहा और फिर दो दिनों तक घर नही लौटा था परिजनों के द्वारा उसकी खोजबीन की जा रही थी।
चरवाहों ने देखा शव
गांव के सरपंच ने बताया कि मृतक दयासागर दो दिन से घर से लापता था परिजनों ने इसकी शिकायत पुसौर थाने में की थी। आज दोपहर के समय चरवाहों ने पुल के नीचे शव मिलने की जानकारी दी है, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी।
सड़क हादसे में मौत होने की आशंका
बताया जा रहा है कि जिस जगह पर दयासागर सिदार का शव मिला है, वहां पर मोड़ है और पुल के नीचे शव के ऊपर ही मृतक की बाइक मिली है। इससे आशंका जताई जा रही है कि शराब के नशे में रहा होगा, जिससे यह घटना घटित हो गई।

More Stories
उत्तराखंड में समूह ‘ग’ भर्ती का रास्ता साफ, बेरोजगार युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, निर्यात प्रोत्साहन नीति 2026-30 को मंजूरी; NSTI के लिए 10 एकड़ जमीन आवंटित
कोरर नक्सली हमले में 9 साल बाद बड़ा फैसला, 25 लाख के इनामी प्रभाकर और पत्नी को 7-7 साल की सजा