अनूपपुर
थाना कोतवाली में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक महिपाल नामदेव, आरक्षक अमित यादव, अब्दुल कलीम, कपिल सोलंकी के द्वारा विगत दो वर्षों से बैंक चेक बाऊंस के प्रकरण में फरार चल रहे स्थाई गिरफ्तारी वारण्टी विजय कुमार श्रीवास्तव पिता बच्चालाल श्रीवास्तव उम्र करीब 55 साल निवासी वार्ड न. 10 शान्ति नगर अनूपपुर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। विजय कुमार श्रीवास्तव के विरूद्ध माननीय न्यायालय सुश्री अंजली शाह न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी न्यायालय अनूपपुर के द्वारा प्रकरण क्रमांक 892/22 धारा 138 एन.आई.एक्ट में स्थाई गिरफ्तारी वारण्ट जारी किया गया था।

More Stories
कूनो में चीते को किसने मारी गोली? शरीर से मिले पांच छर्रे, जांच के लिए पहुंचा केंद्रीय दल
दिवाली पर राजबाड़ा में सजेगा बाजार, इंदौर के छोटे व्यापारियों को मिली बड़ी राहत
विंध्य विकास प्राधिकरण विवाद पर BJP में हलचल, CM मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल ने दिखाई सख्ती