नई दिल्ली
कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल 2024 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। वेंकटेश अय्यर (42) और नीतीश राणा (33) की शानदार बल्लेबाजी के बाद आंद्रे रसल के हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत केकेआर ने शनिवार को मुंबई इंडियंस को 18 रन से शिकस्त दे डाली। बारिश से भीगे ईडन गार्डंस पर मैच करीब डेढ घंटे देरी से शुरू हुआ। मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता ने निर्धारित 16 ओवरों में सात विकेट खोकर 157 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई की टीम अच्छी शुरुआत के बावजूद आठ विकेट पर 139 रन ही बना सकी। वरुण चक्रवर्ती को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
इस जीत के साथ कोलकाता 12मैचों में नौवीं जीत के बाद 18 अंक के साथ प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन चुकी है। वहीं, मुंबई के लिये मौजूदा सत्र निराशाजनक रहा है। पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी हार्दिक पंड्या की टीम को यह हार लंबे समय तक चुभेगी। 158 रन का पीछा करने उतरी मुंबई ने शुरुआत आक्रामक तरीके से की थी। ईशान किशन (40) और रोहित शर्मा (19) ने पहले पावर प्ले में दस रन प्रति ओवर के रन रेट को बनाये रखा था। मगर सातवें ओवर ईशान किशन सुनील नारायण का शिकार बने, जबकि अगले ही ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने रोहित को पवेलियन की राह दिखायी। सूर्य कुमार यादव (11) का बल्ला जब तक अपने रंग में आता कि आंद्र रसल ने रमनदीप के हाथों से उसे खामोश कर दिया।
दूसरे छोर पर तिलक वर्मा ने अपनी धुआंधार रफ्तार को जारी रखा। लेकिन हार्दिक पांड्या (2) और टिम डेविड (0) के रूप में दो झटकों ने मुंबई की उम्मीदों पर ब्रेक लगाये। हालांकि नमन धीर (17) ने तिलक के साथ मिलकर उम्मीदों को जिंदा रखने की असफल कोशिश की। हर्षित राणा ने पहले नमन को और फिर तिलक को पवेलियन का रास्ता दिखा कर कोलकाता के प्लेआफ में पहुंचने का रास्ता साफ कर दिया।

More Stories
IPL 2026: SRH vs GT मुकाबला प्लेऑफ की रेस में बना रोमांचक जंग
IPL 2026: CSK और RCB की जीत से प्लेऑफ रेस और रोमांचक, LSG और MI बाहर
सूर्यकुमार यादव के घर गूंजी किलकारी, पत्नी देविशा ने बेटी को जन्म दिया