उदयपुर/मेवाड़.
मेवाड़ और मालवा अंचल के किन्नरों ने आज ज्येष्ठ मास की द्वितीया पर भगवान जगन्नाथ के मंदिर में चांदी का छत्र चढ़ाया। इस भीषण गर्मी में दो
किमी पैदल चलकर शहर के जगदीश चौक स्थित भगवान जगन्नाथ के मंदिर पहुंचे किन्नरों ने भगवान को सवा किलो चांदी से बना छत्र चढ़ाकर
मनोरथ पूरा किया।
आज सवेरे मेवाड़ व मालवा अंचलों के किन्नर समुदाय ने भगवान जगन्नाथ के मंदिर में सवा किलो वजनी चांदी का छतर चढ़ाकर अपना मनोरथ पूर्ण किया। शहर के जगदीश चौक स्थित भगवान जगन्नाथ के ऐतिहासिक मंदिर पहुंचने के लिए किन्नरों ने भीषण गर्मी में 2 किलोमीटर लंबा मार्ग पैदल तय किया। इस अवसर पर धार्मिक परिवेश में सराबोर किन्नर राजस्थानी परिधानों में भक्ति गीत गाते हुए शोभायात्रा में चल रहे थे। करीब 51 सीढियां चढ़ कर मंदिर पहुंचने के बाद मंदिर के गर्भगृह में एक घंटे तक नृत्य करके समुदाय के लोगों ने भगवान की प्रतिमा पर छत्र अर्पित किया।

More Stories
हर हर महादेव से गूंजे शिवालय, सावन के सोमवार पर आस्था का समुद्र
योगी सरकार का बड़ा कदम: करदाताओं को राहत, निकायों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत
प्रयागराज में फर्जी डिग्री से वकालत का आरोप, 26 अधिवक्ताओं पर दर्ज हुआ मुकदमा