चेन्नई,
अभिनेता कमल हासन ने बुधवार को यहां अपनी आने वाली फिल्म ‘ठग लाइफ’ के सितारों के साथ मंच साझा किया, लेकिन कन्नड़ भाषा पर अपनी टिप्पणी से उपजे विवाद पर कोई प्रतिक्रिया नहीं की। हासन ने मणिरत्नम निर्देशित ‘ठग लाइफ’ के पीछे की कड़ी मेहनत और अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता पर बात की, जो 5 जून को रिलीज होने वाली है। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पूरे तमिलनाडु राज्य का शुक्रिया अदा करना चाहिए जो मेरे पीछे खड़ा है।’’ हासन ने कुछ दिन पहले टिप्पणी की थी कि ‘‘कन्नड़ भाषा का जन्म तमिल से हुआ है’’ जिसके बाद कर्नाटक उच्च न्यायालय ने मंगलवार को उनकी आलोचना की थी।

More Stories
करोड़पति बिजनेसमैन की बांहों में रोमांटिक हुई एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी, रिश्ता किया कंफर्म, क्या होगी शादी?
बैकलेस मोनोकनी में छाईं शाहिद कपूर की पत्नी, बीच पर मीरा के स्वैग ने मचाई धूम
मेरे साथ काम करने से कतराते हैं मेल एक्टर्स – तापसी पन्नू का बड़ा खुलासा