भोपाल
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश पर स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा शासकीय एवं स्वशासी मेडिकल कॉलेज के जूनियर एवं सीनियर रेसिडेंट डॉक्टर का स्टायपेंड बढ़ाया गया है। श्यामशाह चिकित्सा महाविद्यालय रीवा के जूनियर डॉक्टर्स ने रीवा में उप मुख्यमंत्री शुक्ल से भेंट कर आभार व्यक्त किया। उप मुख्यमंत्री शुक्ल से मध्यप्रदेश जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ. अक्षय द्विवेदी सहित जूनियर डॉक्टर्स ने मुलाकात की तथा स्टायपेंड बढ़ाने के लिए आभार व्यक्त किया।

More Stories
नर्मदा सिंचाई परियोजना से धार-झाबुआ के 260 गांवों को लाभ, 57 हजार हेक्टेयर जमीन होगी सिंचित
भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित पुस्तकों के लेखन के लिए भोपाल में दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ शुभारंभ
मंत्री पटेल में भोपाल हाट में 21वें रीजनल सरस मेले का किया शुभारंभ