लाहौर
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के आठवें मुकाबले में अफगानिस्तान का सामना इंग्लैंड से हो रहा है। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी है। जोस बटलर के नेतृत्व वाली इंग्लैंड की टीम को अपने मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा, जबकि अफगानिस्तान की टीम ने अफ्रीका के सामने घुटने टेक दिए थे। अफगानिस्तान की शुरुआत खराब रही है। सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज 6 रन बनाकर आउट हुए। अटल 4 गेंद में 4 रन ही बना सके।
अफगानिस्तान ने 8 ओवर में दो विकेट खोकर 34 रन बना लिए हैं। इब्राहिम 19 रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने अफगानिस्तान को एक ही ओवर में दो झटके दिए हैं। उन्होंने अपने तीसरे ओवर में गुरबाज को क्लीन बोल्ड किया और फिर सिद्दिकउल्लाह अटल को पवेलियन का रास्ता दिखाया। अफगानिस्तान की पारी की शुरुआत के लिए गुरबाज और इब्राहिम क्रीज पर पहुंच गए हैं। आर्चर पहला ओवर डालेंगे।

More Stories
IND vs NZ 1st T20: क्राइस्टचर्च में आज भिड़ेंगे भारत और न्यूजीलैंड, जानें प्लेइंग-11
भारत-न्यूजीलैंड पहला T20: क्या इस बार 300 रन पार करेगी टीम इंडिया? जानें संभावित प्लेइंग-11
U19 Women’s T20 World Cup 2027: भारत उतरेगा खिताब बचाने, जानें पाकिस्तान किस ग्रुप में शामिल