नई दिल्ली
भारत की पूर्व तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी महिला कैरेबियाई प्रीमियर लीग से पहले ट्रिनबागो नाइट राइडर्स (टीकेआर) की मेंटोर बन गई हैं। अपने दो दशक के कैरियर में झूलन ने 355 विकेट लिये। उन्होंने 2022 में खेल को अलविदा कहा। टीकेआर की कप्तान स्टार हरफनमौला डिएंड्रा डोटिन हैं जिनकी कप्तानी में टीम ने 2021 में पहला सत्र जीता था।
झूलन ने यहां जारी विज्ञप्ति में कहा ,‘‘इतनी शानदार टीम से जुड़ना गर्व की बात है। नाइट राइडर्स ने इतना शानदार प्रदर्शन किया है और टीकेआर महिला टीम से जुड़ना शानदार है। केकेआर प्रबंधन को इसके लिये धन्यवाद।’’
टीकेआर टीम में जेमिमा रौड्रिग्स, मेग लानिंग, जेस जोनासेन और शिखा पांडे जैसे खिलाड़ी भी हैं। टीकेआर को चार लीग मैच 22 से 27 अगस्त तक खेलने हैं। फाइनल 29 अगस्त को तारोबा में खेला जायेगा।

More Stories
हार्दिक पंड्या की वापसी पर कप्तान शुभमन गिल की शर्त, पहले खेलना होगा डोमेस्टिक क्रिकेट
IND vs NZ: वनडे सीरीज में रोहित नहीं, विराट कोहली जड़ेंगे शतक! दिग्गज ने की बड़ी भविष्यवाणी
नामीबिया ने रचा इतिहास, पहली बार फुल मेंबर टीम के खिलाफ जीती ODI सीरीज