जेईई-मुख्य परीक्षा के परिणाम घोषित, 56 परीक्षार्थियों ने हासिल किया 100 NTA स्कोर

नई दिल्ली
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने बुधवार रात इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए हुई जेईई-मुख्य परीक्षा के परिणाम घोषित किए, जिसमें 56 परीक्षार्थियों ने पूरा 100 एनटीए स्कोर हासिल किया। ऐसा करने वाले परीक्षार्थियों में सबसे अधिक तेलंगाना से हैं।

एनटीए ने कहा कि परीक्षा में अनुचित तरीकों के इस्तेमाल को लेकर 39 परीक्षार्थियों के जेईई-मुख्य परीक्षा देने पर तीन साल का प्रतिबंध लगाया गया है। दस लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी।

तेलंगाना के सर्वाधिक 15, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के सात-सात और दिल्ली के छह परीक्षार्थियों ने पूरा 100 एनटीए स्कोर हासिल किया। परीक्षा असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, डी, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित की गई थी। परीक्षा भारत के अलावा मनामा, दोहा, दुबई, काठमांडू, मस्कट, रियाद, शारजाह, सिंगापुर, कुवैत सिटी, कुआलालंपुर, लागोस/अबूजा, कोलंबो, जकार्ता, मॉस्को, ओटावा, पोर्ट लुइस, बैंकॉक, वाशिंगटन डी.सी, अबूधाबी, हांगकांग और ओस्लो में भी आयोजित की गई थी।

परीक्षा का पहला संस्करण जनवरी-फरवरी में जबकि दूसरा संस्करण अप्रैल में आयोजित किया गया था। जेईई-मुख्य परीक्षा एक और दो के परिणामों के आधार पर, परीक्षार्थियों को जेईई-एडवांस्ड परीक्षा में बैठने के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाता है। जेईई-एडवांस्ड 23 प्रमुख भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) में प्रवेश के लिए होने वाली परीक्षा है।

 

You may have missed

रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क हादसे में घायल हुए तीन लोगों को समय पर पहुँचाया अस्पताल भोपाल रतलाम जिले के थाना रिंगनोद क्षेत्र मेंडायल-112 जवानों की त्वरित प्रतिक्रिया और संवेदनशील कार्यवाहीसे सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल तीन व्यक्तियों को समय पर अस्पताल पहुँचाकर उपचार दिलाया गया। समय पर मिली सहायता से घायलों को शीघ्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकी। 07 मई को सुबह राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना रिंगनोद क्षेत्र अंतर्गतबिनोलीफंटा रोडपर दो मोटर साइकिलों की आमने-सामने से टक्कर हो गई है, जिसमें तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही रिंगनोद थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। डायल 112 स्‍टॉफआरक्षक चंद्रपाल सिंह एवं पायलट मंगलेश्वर सूर्यवंशीने मौके पर पहुँचकरपाया कि मोटरसाइकिल दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। डायल-112 जवानों ने बिना समय गंवाए सभी घायलों कोएफआरव्ही वाहनकी सहायता से तत्कालशासकीय अस्पताल जावरापहुँचाया।डायल-112 जवानों की तत्परता से घायलों को समय पर उपचार मिल सका। डायल 112 हीरोजश्रृंखला के अंतर्गत यह घटना दर्शाती है कि मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा हर आपात परिस्थिति में त्वरित सहायता, संवेदनशीलता और जनसेवा की भावना के साथ आमजन के लिए सदैव सक्रिय और प्रतिबद्ध है।