खंडवा
खंडवा में नेशनल हाईवे पर जैन मुनि को आयशर वाहन ने रौंद दिया जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
आपको बता दे इंदौर इच्छापुर हाईवे पर मोकलगांव कालका ढाबा के पास इंदौर से नागपुर विहार कर जा रहे ज्ञानगच्छ समुदाय के गजेंद्रमुनिजी को बुधवार सुबह 6:30 बजे एक आयशर वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। बुधवार को पूज्य महाराज साहब की डोल यात्रा सुबह 12 बजे पंधाना में सिलटिया मुक्तिधाम धाम पहुंची जहां समाज द्वारा जैन पद्धति से अंतिम संस्कार किया गया।

More Stories
धर्म और न्याय की स्थापना का पर्व है विजयादशमी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट में बड़ा बदलाव, 13 टावर की जगह पहले बनेंगे दो भवन
शस्त्र-पूजन भारतीय संस्कृति, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव