भगवान का जन्म व मोक्ष कल्याणक भी मनेगा
धार
भगवान श्री महावीर जन्म कल्याणक के महोत्सव के अंतर्गत दिनांक 19 अप्रैल शुक्रवार को शाम 7:00 बजे समग्र जैन समाज की विशाल अहिंसा वाहन रैली धान मंडी चौराहे से प्रारंभ होकर हटवाड़ा पिपली बाजार आनंद चौपाटी जवाहर मार्ग सेनापति मार्ग नालछा दरवाजा से राजवाड़ा होकर आनंद चौपाटी से धान मंडी चौक पर समापन होगा मीडिया प्रभारी पारसजैन गंगवाल ने बताया किइस वाहन रैली को भव्य रूप प्रदान करने के लिए समग्र समाज के श्रेणिकगंगवाल प्रकाश बाफना अशोक जैन वर्धमान सुराना जितेंद्र जैन समाजजन से संपर्क कर इस रैली को भव्य बनाने के लिए अलग-अलग दायित्व समाजजन को दे रहे हैं मंदिर प्रमुख योगेन्द्र जैन महिला मंडल अध्यक्ष नेहा छाबड़ा ने बताया कि शुक्रवार को भगवान सुमतीनाथ जी का जन्म कल्याण के साथ मोक्ष कल्याण महोत्सव के साथ निर्वाण लाडू प्रातः 8:00 बजे शांतिनाथ जैन मंदिर में चढेगे दिनांक 20 अप्रैल को नाकोड़ा बहुमंडल द्वारा मिलन महल त्रिमूर्ति नगर में एक शाम महावीर के नाम भक्ति तंबोला का भव्य आयोजन हो रहा है कार्यक्रम के सूत्रधार सिविल आर के जैन रहेंगे दिनांक 21 फरवरी रविवार को प्रातः 8:00 बजे महावीर जन्म कल्याण महोत्सव के अवसर पर समग्र जैन समाज की विशाल शोभा यात्रा निकाली जावेगी जानकारी पारस जैन गंगवाल ने दी।

More Stories
जल गंगा संवर्धन अभियान विकास का आधार और भावी पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने का प्रयास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव अभियान में ग्राम स्तर तक जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना आवश्यक जल संरचनाओं के जलग्रहण क्षेत्र पर अतिक्रमण केविरूद्ध की जाए कार्यवाही
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मार्गदर्शन का सुखद परिणाम पचमढ़ी का ग्रीन डेस्टिनेशन ब्रॉन्ज सर्टिफिकेट : राज्यमंत्री लोधी
भाईदूज/यम द्वितीया के अवसर पर भगवान चित्रगुप्त मंदिर में विशेष पूजन मंत्री सारंग ने मंदिर में किया पूजन-अर्चन