जगदलपुर
कलेक्टर श्री हरिस एस. द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् प्राकृतिक आपदा पीड़ित 02 परिवारों को 04 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। जिसके तहत् तहसील करपावण्ड ग्राम संधकरमरी निवासी सुखदास की मृत्यु पानी में डूबने से पत्नि श्रीमती मंगतीन कश्यप को और तहसील लोहण्डीगुड़ा ग्राम कांटाबास करेकोट निवासी बिटाल की मृत्यु पानी में डूबने से पति जारा को चार-चार लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। उक्त स्वीकृत सहायता राशि संबंधित हितग्राहियों के बैंक खाते में सीधे अंतरित किए जाने के निर्देश संबंधित तहसीलदारों को दिए गए हैं।

More Stories
महानगरों की तर्ज पर रायपुर को मिली सौगात: शहर की पहली मैकेनाइज्ड मल्टीलेवल पार्किंग तैयार, 12 कारों की होगी एक साथ पार्किंग
विधानसभा के सदस्यों के लिए ब्रह्मा भोजन का आयोजन सुंदर और प्रेरणादायी परंपरा : मुख्यमंत्री साय
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से अधोसंरचना सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि