शहडोल
आज सुबह से ही आसमान में बादलों का डेरा था बादलों के कारण धूप में थोड़ी सी तपन कम थी लेकिन उमस बढ़ी हुई थी। शाम के 4:30 बजे अचानक तेज बरसात होने लगी और यह बरसात तकरीबन 10 मिनट तक हुई है।
जानकारी के मुताबिक ब्यौहारी क्षेत्र में भी काफी तेज बारिश हुई है जिसके कारण यहां पर ओले भी गिरे हैं। जिले के और भी कई हिस्सों में ओले गिरने की सूचनाओं मिल रही है। शहडोल में तकरीबन 10 मिनट बरसात हुई है और तेज बरसात हुई है। जिला मुख्यालय में डामर रोड बनाया जा रहा था बरसात के कारण सड़क निर्माण में व्यवधान भी उत्पन्न हुआ।
शहडोल जिले के अंतिम छोर ग्राम पंचायत बुढ़वा में शाम 4:00 बजे तेज बारिश एवं हवाओं के साथ ओले गिरे हैं। बताया जा रहा है कि ओले इतनी भारी मात्रा में गिरे है कि वहां के गेहूं की फसल को भारी नुकसान हुआ है जिससे किसानों को भारी क्षति पहुंची है और बताया जा रहा है कि महुआ के फसल को भी ओले ने बर्बाद कर दिया।

More Stories
गुरु-शिष्य संवाद से विद्यार्थियों ने शिक्षा, संस्कार, जीवन मूल्यों एवं व्यक्तित्व विकास से जुड़े विषयों पर प्राप्त किया मार्गदर्शन
दतिया में चुनाव प्रचार समाप्ति के बाद बाहरी लोगों को जिला छोड़ने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कॉफी टेबल बुक “एमपीआरडीसी : कनेक्टिंग पीपुल थ्रू क्वालिटी इंफ्रास्ट्रक्चर” का किया विमोचन