नई दिल्ली
ईरानी कप 2024 में रणजी विजेता मुंबई का सामना रेस्ट ऑफ इंडिया से हो रहा है। यह मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है। खराब लाइट के कारण पहले दिन 68 ओवर का ही खेल हुआ।
मुंबई के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने पहले दिन शानदार बल्लेबाजी की। उन्हें श्रेयस अय्यर और सरफराज खान का भी भरपूर साथ मिला। तीनों ही बैटर ने पहले दिन अर्धशतक लगाया। अजिंक्य रहाणे धीरे-धीरे अपने शतक की ओर बढ़ रहे हैं।
तीसरे ही ओवर में मुंबई का दूसरा विकेट गिरा। हार्दिक तामोरे का खाता तक नहीं खुला। इसके बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे ने आयुष म्हात्रे के साथ मिलकर पारी को संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 31 रन जोड़े।
आयुष ने 35 गेंदों पर 19 रन बनाए। रहाणे और श्रेयस अय्यर ने चौथे विकेट के लिए 102 रन जोड़। 40वें ओवर में अय्यर कैच आउट हुए। उन्होंने 84 गेंदों पर 57 रन बनाए। इस दौरान अय्यर ने 6 चौके और 2 छक्के लगाए। रहाणे 197 गेंदों पर 86 रन और सरफराज खान 88 गेंदों पर 54 रन बनाकर नाबाद हैं।

More Stories
कोच माइक हेसन से नाराज़गी, पाक कप्तान ने गुस्से में पटकी बोतल—बाबर आजम दिखे असहज
साहिबजादा फरहान का तूफान: पाक बल्लेबाज ने जड़ा विस्फोटक शतक, 12 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त
जीत का चौका लगाने उतरेगा भारत, टी20 वर्ल्ड कप में नीदरलैंड से मुकाबला