बिलासपुर
यात्रियों की सुविधा व मांग को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने चिरमिरी से अनूपपुर चलने वाली पैसेंजर स्पेशल ट्रेन के परिचालन का विस्तार चंदियारोड स्टेशन तक करने का निर्णय लिया गया है।
चिरमिरी से अनूपपुर के मध्य 08269/08270 नंबर से चलने इस पैसेंजर स्पेशल ट्रेन का विस्तार 30 जून से किया जा रहा है। अब यह ट्रेन चिरमिरी से चंदियारोड के मध्य चलेगी। इसकी उपलब्धता से इस क्षेत्र के लोगों को चिरमिरी-चंदियारोड मध्य बेहतर यात्रा की सुविधा मिलेगी। रेलवे ने इसका परिचालन समय भी जारी कर दिया है। जिसके तहत चिरमिरी से यह ट्रेन 8:25 बजे छूटेगी तथा 13.55 बजे चंदियारोड स्टेशन पहुंचेगी।
इसी तरह 30 जून से ही यह ट्रेन चंदियारोड स्टेशन से 14:15 बजे छूटकर 19:40 बजे चिरमिरी स्टेशन पहुंचेगी। यह समय यात्रियों के लिए सुविधा जनक है। अन्य स्टेशनों में इसके आगमन व प्रस्ताव का समय घोषित किया गया है। इसके तहत चिरमिरी- चंदियारोड स्पेशल पैसेंजर ट्रेन चिरमिरी से छूटकर 8:46 बजे पाराडेल, 9:08 बजे मनेंद्रगढ़, 9:29 बजे बोरीडांड, 9:46 बजे बिजुरी और बैहाटोला, कोतमा, हरद, धुरवासिन मौहरी, अनूपपुर, बुढार, शहडोल, बधवापारा, बीरसिंहपुर, नौरोजाबाद व करकेली रेलवे स्टेशन में रूकते हुए 13:03 बजे उमरिया रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
यहां दो मिनट ठहरने के बाद 13:05 बजे रवाना होकर 13:55 बजे चंदियारोड रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में चंदियारोढ स्टेशन छूटकर 14:32 बजे उमरिया, 14:45 बजे करकेली, 16:11 बजे बुझार, 18:26 बजे मनेंद्रगढ़ और 19:40 बजे चिरमिरी रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।

More Stories
विजयादशमी सत्य और धर्म की विजय का पर्व, अपने भीतर की बुराइयों पर विजय पाकर प्रेम और सद्भाव के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है : मुख्यमंत्री साय
बाबा गुरु घासीदास जी के सत्य, अहिंसा और सामाजिक समरसता के मार्ग पर आगे बढ़ रही प्रदेश सरकार : साय
देश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए बड़े पैमाने पर हो रहा आयोजन – केंद्रीय खेल राज्य मंत्री डॉ.खड़से