आगरा
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश के आगरा के सिंगना में अंतर्राष्ट्रीय आलू केंद्र (सीआईपी) के दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केंद्र की स्थापना को स्वीकृति दी। इस निवेश का मुख्य उद्देश्य आलू और शकरकंद की उत्पादकता, कटाई के बाद प्रबंधन और मूल्य संवर्धन में सुधार करके खाद्य एवं पोषण सुरक्षा, किसानों की आय और रोजगार सृजन को बढ़ाना है।
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि कैबिनेट बैठक में तीन बड़े फैसले लिए गए। जिनमें सबसे पहला पुणे मेट्रो विस्तार के लिए 3626 करोड़ रुपये के फंड की स्वीकृति दी गई है। झारखंड के धनबाद स्थित झरिया भूमिगत आग का बहुत पुराना मुद्दा है। जिसके लिए हमारी सरकार ने 5,940 करोड़ रुपये का संशोधित मास्टर प्लान स्वीकृत किया है। वहीं आगरा में 111 करोड़ रुपये की लागत से अंतरराष्ट्रीय आलू केंद्र स्थापित किया जाएगा।

More Stories
योगी सरकार का बड़ा प्रयास, 1,600 करोड़ से अधिक की 65 परियोजनाओं से बदलेगी स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर
यूपी राइजः योगी सरकार के विजन ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ को धरातल पर उतार रहे प्रदेश के युवा
सीखते कदम, बढ़ती दक्षता: मिशन कर्मयोगी से संवरेगा शिक्षा विभाग का कार्यबल