डीयू कॉलेजों को स्नातक कोर्स के दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर के आंतरिक मूल्यांकन अंक भेजने का निर्देश

नई दिल्ली
दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने स्नातक कोर्सेज की दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर की मई-जून में होने वाली सेमेस्टर परीक्षाओं से पहले कॉलेजों को आतंरिक मूल्यांकन के अंक भेजने का निर्देश दिया गया है. साथ ही यह भी कहा गया कि अंकों की विस्तृत जांच और उनके उचित मॉडरेशन के बाद ही भेजा जाए. इसके लिए कॉलेजों को 20 मई तक का समय दिया गया है.

इसे लेकर डीयू के सभी कॉलेजों के प्रिसिंपल को पत्र भेज दिया है, जिसमें कहा गया है कि सेमेस्टर परीक्षाएं मई-जून में होनी हैं. ऐसे में कॉलेज पोर्टल खुलने पर अपने कॉलेज के छात्रों के आंतरिक मूल्यांकन के अंक ऑनलाइन भेजें. आंतरिक मूल्यांकन अंक ऑनलाइन जमा करने की अंतिम तिथि 20 मई 2024 शाम पांच बजे तक होगी. इसके बाद सुविधा बंद कर दी जाएगी.

कॉलेजों को आंतरिक मूल्यांकन निगरानी समिति के सदस्यों द्वारा हस्ताक्षरित प्रति के साथ छात्रों द्वारा विधिवत हस्ताक्षरित आंतरिक मूल्यांकन अंकों की हार्ड कॉपी (प्रिंट आउट) परीक्षा विंग में जमा करने के लिए कहा गया है. यदि आंतरिक मूल्यांकन अंकों में सुधार की आवश्यकता हो तो इसकी सूचना तुरंत परीक्षा नियंत्रक कार्यालय को दी जाए, ताकि छात्र के परिणाम में किसी भी तरह की विसंगति से बचा जा सके.

यदि कॉलेज समय पर सटीक और संपूर्ण जानकारी देंगे तो परीक्षा शाखा को रिजल्ट को सटीक व सही समय पर जारी करने में आसानी होगी. इससे छात्रों और शिक्षकों को परीक्षा परिणाम में त्रुटि होने के बाद होने वाली परेशानियों से बचाया जा सकेगा. बता दें कि इसी महीने डीयू के कई सेमेस्टर परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम को लेकर छात्रों ने विरोध जताया था.

परीक्षा में उपस्थित होने के बाद भी कई छात्रों को अनुपस्थित दिखाया गया, जिससे नाराज छात्रों ने परीक्षा शाखा का घेराव कर कड़ी आपत्ति जतायी और समाधान की गुहार लगायी. इसके बाद परीक्षा शाखा ने कई बच्चों की उपस्थिति के आधार पर उनके रिजल्ट में सुधार किया. साथ ही जो छात्र रह गए हैं, उनकी उपस्थिति जांच कर उनके परीक्षा परिणाम में सुधार किया जा रहा है.

 

You may have missed

रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क हादसे में घायल हुए तीन लोगों को समय पर पहुँचाया अस्पताल भोपाल रतलाम जिले के थाना रिंगनोद क्षेत्र मेंडायल-112 जवानों की त्वरित प्रतिक्रिया और संवेदनशील कार्यवाहीसे सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल तीन व्यक्तियों को समय पर अस्पताल पहुँचाकर उपचार दिलाया गया। समय पर मिली सहायता से घायलों को शीघ्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकी। 07 मई को सुबह राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना रिंगनोद क्षेत्र अंतर्गतबिनोलीफंटा रोडपर दो मोटर साइकिलों की आमने-सामने से टक्कर हो गई है, जिसमें तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही रिंगनोद थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। डायल 112 स्‍टॉफआरक्षक चंद्रपाल सिंह एवं पायलट मंगलेश्वर सूर्यवंशीने मौके पर पहुँचकरपाया कि मोटरसाइकिल दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। डायल-112 जवानों ने बिना समय गंवाए सभी घायलों कोएफआरव्ही वाहनकी सहायता से तत्कालशासकीय अस्पताल जावरापहुँचाया।डायल-112 जवानों की तत्परता से घायलों को समय पर उपचार मिल सका। डायल 112 हीरोजश्रृंखला के अंतर्गत यह घटना दर्शाती है कि मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा हर आपात परिस्थिति में त्वरित सहायता, संवेदनशीलता और जनसेवा की भावना के साथ आमजन के लिए सदैव सक्रिय और प्रतिबद्ध है।