नई दिल्ली
भारतीय महिला और दक्षिण अफ्रीका महिला टीम गुरुवार को महिला विश्व कप के 10वें मुकाबले में आमने-सामने हैं। भारतीय महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सभी विकेट खोकर 251 रन बनाए हैं। बीच के ओवरों में लगातार विकेट गंवा रही भारतीय टीम की पारी को ऋचा घोष ने संभाला और टीम को 200 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। ऋचा घोष ने 94 रन की पारी खेली। वहीं स्नेह राणा के साथ मिलकर उन्होंने आठवें विकेट के लिए 88 रन जोड़े। दक्षिण अफ्रीका की ओर से ट्रायन ने तीन विकेट चटकाए।
गीली आउटफील्ड के कारण टॉस निर्धारित समय पर नहीं हो पाया और करीब एक घंटा विलंब से हुआ। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी हुई। मंधाना 32 गेंद में 23 रन बनाकर आउट हुईं। मंधाना ने एक चौका और एक छक्का लगाया। हरलीन 23 गेंद में 13 रन ही बना सकीं। प्रतिका रावल ने 56 गेंद में 37 रन की पारी खेली। जेमिमा खाता भी नहीं खोल सकीं। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर 24 गेंद में 9 रन बनाकर आउट हुईं। दीप्ति शर्मा ने 14 गेंद में 4 रन बनाए। अमनजोत 44 गेंद में 13 रन ही बना सकीं। स्नेह राणा ने 24 गेंद में 33 रन की दमदार पारी खेली। राणा ने घोष के साथ 8वें विकेट के लिए 88 रन जोड़े। ऋचा घोष ने 77 गेंद में 11 चौके और चार छक्के की मदद से 94 रन बनाए। श्री खाता नहीं खोल सकीं।

More Stories
ICC ने बदले वनडे-T20 वर्ल्ड कप के नियम, अब चैंपियन बनने की राह होगी पहले से ज्यादा मुश्किल
हकीम की दवा’ बताकर ड्रग्स का सच छिपाते रहे शोएब अख्तर? ऐसे खुली पूरे मामले की पोल
अफगानिस्तान की महिला क्रिकेटरों को ICC का बड़ा तोहफा, 2030 तक खेलने का मिला नया रास्ता