Exposetodaynews:
भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उज़्बेकिस्तान के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ओलि दराजली दोस्तलिक (Oliy Darajali Do‘stlik’) से सम्मानित किए जाने पर हर्ष व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री मोदी को इस विशेष सम्मान के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने "एक्स" पर अपनी पोस्ट में लिखा कि यह सम्मान भारत और उज़्बेकिस्तान राष्ट्रों के बीच परस्पर अटूट मित्रता, आपसी विश्वास और सांस्कृतिक साझेदारी का प्रतीक है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और सुदृढ़ होते अंतर्राष्ट्रीय संबंध सभी राष्ट्रवासियों के लिए गर्व का विषय है।

More Stories
31 अगस्त से होगा नरेला रक्षाबंधन का भव्य शुभारंभ इस वर्ष भी लाखों बहनें मंत्री सारंग को बांधेंगी रक्षासूत्र
पानी की बर्बादी और अवैध कनेक्शन पर कड़ा एक्शन, MP की ग्रामीण नल-जल योजना में नए नियम लागू
सतना में बारिश की मार, 260 किमी सड़कें क्षतिग्रस्त; पुल-पुलियों की मरम्मत पर करोड़ों खर्च