नई दिल्ली
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम अपने सफर का आगाज करने के लिए तैयार है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ग्रुप-ए में पाकिस्तान, आयरलैंड, अमेरिका और कनाडा के साथ है। इंडिया वर्सेस आयरलैंड मैच न्यूयॉर्क के नसाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर 5 जून को खेला जाना है। इस मैच के साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अपने सफर का आगाज करेगी। यह मैच भारतीय समय के मुताबिक रात 8 बजे से शुरू होगा। इसके बाद भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अपना दूसरा मुकाबला चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ 9 जून को इसी स्टेडियम में खेलेगी। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने आयरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया के प्लेइंग XI को लेकर अपनी राय दी है। गावस्कर ने नंबर-3 पर जिस खिलाड़ी को रखा है, वह काफी चौंकाने वाला नाम है।
गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स पर भारतीय टीम के प्लेइंग XI को चुनते हुए कहा, 'मुझे प्लेइंग XI चुनना बिल्कुल पसंद नहीं है क्योंकि आप सभी को संतुष्ट नहीं कर सकते हैं। हमेशा किसी ना किसी का कोई पसंदीदा खिलाड़ी होगा, जो आपके प्लेइंग XI का हिस्सा नहीं होगा। लेकिन आयरलैंड के खिलाफ मैं कोशिश करता हूं प्लेइंग XI चुनने की। मेरे हिसाब से रोहित शर्मा और विराट कोहली को पारी का आगाज करना चाहिए, जबकि तीसरे नंबर पर यशस्वी जायसवाल को आना चाहिए। चौथे नंबर पर सूर्यकुमार यादव और पांचवें नंबर पर ऋषभ पंत।'
गावस्कर ने आगे कहा, 'नंबर-6 पर मेरे हिसाब से हार्दिक पांड्या को होना चाहिए, जबकि नंबर-7 पर रविंद्र जडेजा होने चाहिए। नंबर-8 पर शिवम दुबे, हालांकि उनके बैटिंग ऑर्डर में बदलाव किया जा सकता है। फिर 9वें नंबर पर कुलदीप यादव, 10वें नंबर पर जसप्रीत बुमराह और 11वें नंबर पर मोहम्मद सिराज।' भारतीय टीम ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के अपने प्रैक्टिस मैच में बांग्लादेश को हराया था।

More Stories
IND vs NZ 1st T20: क्राइस्टचर्च में आज भिड़ेंगे भारत और न्यूजीलैंड, जानें प्लेइंग-11
भारत-न्यूजीलैंड पहला T20: क्या इस बार 300 रन पार करेगी टीम इंडिया? जानें संभावित प्लेइंग-11
U19 Women’s T20 World Cup 2027: भारत उतरेगा खिताब बचाने, जानें पाकिस्तान किस ग्रुप में शामिल