नई दिल्ली
भारत ने जिम्बाब्वे को चौथे टी20 मैच में 10 विकेट से करारी शिकस्त दी है। पांच मैचों की टी20 सीरीज में भारत की ये तीसरी जीत है। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज पर कब्जा कर लिया है और 3-1 की बढ़त बना ली है। चौथे मैच में जिम्बाब्वे ने भारत के सामने जीत के लिए 153 रनों का लक्ष्य रखा । इसके जवाब में भारतीय टीम ने बिना विकेट गंवाए यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 15.2 ओवर में ये टारगेट हासिल कर लिया। भारत की ओर से शुभमन गिल ने 39 गेंद में 58 रन की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने 6 चौके और दो छक्के लगाए। यशस्वी शतक से सिर्फ 7 रन दूर रह गए। यशस्वी जायसवाल ने 53 गेंद में 13 चौके और दो छक्के की मदद से 93 रन बनाए।
इस मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। हालांकि, टीम इंडिया को पहले विकेट के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा, जिम्बाब्वे की टीम ने अपना पहला विकेट 60 से ज्यादा रनों के बाद खोया। अभिषेक शर्मा ने तदिवानाशे मारुमानी को 32 रनों के निजी स्कोर पर चलता किया। शिवम दुबे ने दूसरे ओपनर वेस्ली मधेवेरे को आउट किया। वॉशिंगटन सुंदर ने बेनेट को पवेलियन भेजा। कैंपबेल को बिश्नोई ने रन आउट किया। तुषार ने सिकंदर रजा को 46 रन पर कैच आउट कराया। कप्तान रजा ने हालांकि अपनी पारी में तीन छक्के और दो चौके लगाकर जिम्बाब्वे को 150 से अधिक रन के स्कोर तक पहुंचाया। लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को छोड़कर सभी भारतीय गेंदबाजों को विकेट मिले।
यशस्वी बने प्लेयर ऑफ द मैच
यशस्वी जायसवाल को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया है। यशस्वी ने चौथे मैच में धमाकेदार पारी खेली। जायसवाल ने 53 गेंद में 13 चौके दो छक्के की मदद से 93 रन की पारी खेली। उनकी इस दमदार पारी की बदौलत भारत ने 10 विकेट से जीत हासिल की। कप्तान शुभमन गिल ने नाबाद 58 रन बनाए।
भारत ने लगातार तीसरा मैच जीता
भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को लगातार तीसरे मैच में हरा दिया है। चौथे मैच में भारत ने जिम्बाब्वे क 10 विकेट से हराया। शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल के बीच पहले विकेट के लिए 156 रन की साझेदारी हुई। गिल 58 और यशस्वी 93 रन बनाकर नाबाद लौटे। भारत ने 15.2 ओवर में 156 रन बनाकर मैच जीता।

More Stories
भारत की नई T20 रणनीति: 226 रन का लक्ष्य चेज कर टीम इंडिया ने दिखाया दम
भारत ने क्राइस्टचर्च T20 में रचा इतिहास, 230 रन चेज कर न्यूजीलैंड को दी शिकस्त
जलज सक्सेना ने रणजी ट्रॉफी में रचा इतिहास, बिशन सिंह बेदी के रिकॉर्ड की बराबरी कर केरल को दिलाई जीत