रायपुर
छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष श्री ज्ञानेश शर्मा द्वारा राजधानी रायपुर के सड्डू क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड के वृंदावन गार्डन में 44वें नि:शुल्क योग कक्षा का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सहकारी बैंक रायपुर के अध्यक्ष श्री पंकज शर्मा, वार्ड पार्षद श्रीमती सुशीला धीवर ने की। इस अवसर पर श्री ज्ञानेश शर्मा ने गार्डन परिसर में पौधारोपण भी किया गया।
श्री ज्ञानेश शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ योग आयोग नि:शुल्क योग कक्षाओं के माध्यम से लोगों में स्वास्थ्य के प्रति सजगता एवं जागरूकता पैदा कर रहा है। लोग योग के माध्यम से न केवल अपने रोगों को मिटा रहे हैं बल्कि रोगों से बच भी रहे हैं। छत्तीसगढ़ योग आयोग गठन से लेकर अब तक छत्तीसगढ़ में योग का लगातार प्रचार-प्रसार कर लोगों को योग से जोडने का कार्य कर रहा है। आगामी सप्ताह गोल्डन बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का कार्यक्रम राजधानी में आयोजित है।
श्री पंकज शर्मा जी ने कहा कि योग हमारे जीवन के लिए आवश्यक है और हम इसे अपने जीवन शैली में शामिल करें। पार्षद श्रीमती सुशीला धीवर अपने वार्ड में योग कक्षा खोलने पर खुशी व्यक्त की। इस अवसर पर योग शिक्षक श्री छबि राम साहू एवं ज्योति साहू ने योगाभ्यास कराया।

More Stories
डिंडौरी में हिट एंड रन से एक की मौत, चार गंभीर; गुस्साई भीड़ ने कार फूंकी
लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन संयुक्त जिला कार्यालय भवन और पीडब्लूडी आवासीय परिसर का किया निरीक्षण
कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोरबा रेलवे स्टेशन से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, बुजुर्गों को दी शुभकामनाएं