भोपाल,
आम चुनाव के दूसरे चरण में शुक्रवार को मध्य प्रदेश की छह लोकसभा सीटों पर 11 बजे तक लगभग 28.15 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) अनुपम राजन ने बताया कि मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और यह सभी छह लोकसभा सीटों पर शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है।
अधिकारी ने बताया कि 11 बजे तक दमोह में 26.84 प्रतिशत, होशंगाबाद में 32.40 प्रतिशत, खजुराहो में 28.14 प्रतिशत, रीवा में 24.46 प्रतिशत, सतना में 30.32 प्रतिशत और टीकमगढ़ में 26.96 प्रतिशत मतदान हुआ।
शुरुआती मतदाताओं में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल शामिल हैं जो दमोह लोकसभा सीट पर भाजपा के उम्मीदवार हैं। पटेल ने 2019 में भी दमोह का प्रतिनिधित्व किया था।
सबसे ज्यादा 19 उम्मीदवार सतना लोकसभा सीट पर हैं, जबकि सबसे कम सात उम्मीदवार टीकमगढ़ में चुनाव लड़ रहे हैं। राज्य के 47 विधानसभा क्षेत्रों में फैले छह निर्वाचन क्षेत्रों में 2,865 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं।
केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार टीकमगढ़ से लगातार चौथी बार चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी पंकज अहिरवार से है।
राज्य भाजपा प्रमुख वी डी शर्मा खजुराहो सीट से दूसरा कार्यकाल चाह रहे हैं।
समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार मीरा यादव का नामांकन खारिज होने के बाद विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (‘इंडिया’) शर्मा के खिलाफ ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के प्रत्याशी पूर्व आईएएस अधिकारी आर बी प्रजापति का समर्थन कर रहा है।

More Stories
ग्वालियर में बन रहा MP का पहला एलिवेटेड रोड, स्वर्ण रेखा नदी पर 13.85 KM लंबी सड़क में 293 पिलर और 14 लूप; भोपाल-इंदौर में नहीं है ऐसा
एम्स में महिला डॉक्टर की मौत पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का सख्त कदम, 15 दिन में कार्रवाई रिपोर्ट मांगी
64% महंगाई भत्ते का मार्च तक का प्लान फंसा, वित्त विभाग के प्रस्ताव पर अब एक्शन नहीं, 12 लाख कर्मचारियों को करना पड़ेगा इंतजार