लखनऊ
उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में प्रशासन ने कथित तौर पर अवैध रूप से संचालित 10 मदरसों को बंद करा दिया। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी देवेंद्र राम ने एक एक न्यूज एजेंसी को बताया कि श्रावस्ती में कुल 297 मदरसे हैं, जिनमें 192 गैर मान्यता प्राप्त हैं। शनिवार को नेपाल सीमा की 15 किलोमीटर परिधि में भारतीय क्षेत्र में 10 मदरसों को बंद कराया गया। इनमें कई तरह की अनियमितताएं पाई गई हैं।
किराए के मकानों और अर्धनिर्मित भवनों में अवैध मदरसे संचालित, कार्रवाई जारी
मिली जानकारी के मुताबिक, उन्होंने कहा कि इनमें से अधिकांश चोरी छिपे संचालित किए जा रहे थे, कुछ अवैध तौर पर किराए के मकानों या घरों में और कुछ अर्धनिर्मित भवनों में संचालित किए जा रहे थे। जिलाधिकारी कार्यालय (सूचना विभाग द्वारा) से जारी अधिकारिक बयान के अनुसार शासन के निर्देशानुसार जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के निर्देश पर जिले में अवैध एवं बिना मान्यता के संचालित मदरसों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

More Stories
पूर्व अग्निवीरों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, जेल वार्डर-प्रवर्तन सिपाही भर्ती में मिलेगा 20% क्षैतिज आरक्षण
यूपी में जमीन का भू-उपयोग बदलना हुआ आसान, 6000 वर्गमीटर तक प्राधिकरण लेंगे फैसला
योगी कैबिनेट में 23 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, एक्सप्रेसवे से लेकर शिक्षा और रोजगार तक लिए गए बड़े फैसले