नर्मदापुरम
शिवपुर थाना अंतर्गत ग्राम नाहरकोला में बकरी चोरी के आरोप में एक युवक को पेड़ से लटका कर पीटने का मामला सामने आया है। रविवार को पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर जांच भी शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी थी कि एक बकरी चोर युवक को पकड़ा गया है।
जानकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची व युवक को थाना लेकर आए। इसके बाद युवक के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है। वहीं वायरल वीडियो को लेकर कोई शिकायत पुलिस के पास नहीं पहुंची है। शिवपुर थाना प्रभारी विवेक यादव का कहना है कि जो वीडियो सामने आया है। उसकी जांच की जा रही है। युवक का नाम राजकुमार बताया जा रहा है।

More Stories
खिलाड़ियों ने देश को गौरवान्वित किया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बाघों एवं मवेशियों की सुरक्षा हेतु परिधिवर्ती ग्रामों में टीकाकरण
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी पर्व की दीं शुभकामनाएं