जौनपुर
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां जफराबाद क्षेत्र के बीबीपुर गांव निवासी एक युवक ने अपनी सगी भाभी से गुरुवार को कोर्ट में शादी कर ली। जोगीबीर बाबा मंदिर पर आकर रीति- रिवाज के साथ भाभी की मांग में सिंदूर भरकर सात फेरे भी लिए। यह शादी लोगों के बीच काफी चर्चा में है।
यह है पूरा मामला
बीबीपुर गांव निवासी शिरोमणि गौतम के बड़े बेटे बहादुर गौतम की शादी सरायख्वाजा क्षेत्र के पल्हामऊ गांव की निवासी सीमा गौतम से 26 मई 2023 को हिंदू रीति-रिवाजों के साथ हुई थी। इधर, कुछ दिनों बाद ही बहादुर की पत्नी को अपने देवर सुंदर गौतम से प्रेम हो गया। दोनों के बीच रिश्ता गहरा होता गया।
बहादुर गौतम को अपनी पत्नी व अपने छोटे भाई के बीच संबंधों के बारे में जानकारी हो गई, लेकिन परिवार वालों के समझाने पर मामला कुछ दिन तक शांत रहा। इस बीच जब बहादुर गौतम को पता चला कि उसकी पत्नी प्रेग्नेंट है, तो उसने अपने साथ रखने से मना कर दिया।
बहादुर ने आरोप लगाया कि ये हमारा बच्चा नहीं है। ये हमारे छोटे भाई सुंदर गौतम का है। धीरे धीरे ये बात परिवार के साथ-साथ गांव व रिश्तेदारों में फैल गई। गुरुवार को परिवार के लोग व रिश्तेदार कोर्ट में जाकर सुंदर तथा सीमा का कोर्ट मैरिज करवा दिए। इसके बाद प्रसिद्ध जोगीबीर बाबा मंदिर पर आकर कर सात फेरे लेकर शादी करके सुंदर गौतम सीमा को अपनी दुल्हन बनाकर घर गया। शादी की चर्चा पूरे क्षेत्र में होती रही।

More Stories
PM मोदी ने वाराणसी को दी गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, 300 महिलाओं से करेंगे संवाद
योगी सरकार में ज्ञान की नई उड़ान, परीक्षा की तैयारी को मिलेगा संकल्प और रणनीति का संबल
परीक्षा की शुचिता, सुरक्षा और सुचारु संचालन सर्वोच्च प्राथमिकता, अभ्यर्थियों की सुविधा में न हो कोई कोताही: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ