भोपाल
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भारतीय सेना के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान को नमन करते हुए सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग के नेतृत्व में नरेला विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को विशाल तिरंगा यात्राएं निकाली गईं।
नरेला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत शहीद भगत सिंह मंडल, स्वामी विवेकानंद मंडल, सम्राट अशोक मंडल, सुभाष मंडल, स्टेशन मंडल एवं महामाई मंडल की तीन तिरंगा यात्राएं निकाली गई। पहली तिरंगा यात्रा सेमरा मंडी चौराहा से प्रारंभ होकर भोपाल स्टेशन प्लेटफॉर्म क्रमांक-01 क्षेत्र तक निकाली गई। दूसरी यात्रा करोंद चौराहे से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई पुनः करोंद चौराहे पर संपन्न हुई। तीसरी तिरंगा यात्रा प्रभात चौराहा से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई वार्ड 58, गौतम नगर मार्केट पर समाप्त हुई।
तीनों ही तिरंगा यात्राओं में हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी, सामाजिक संगठन और वरिष्ठ नागरिक शामिल हुए। बड़ी संख्या में बाइक सवार युवाओं ने हाथों में तिरंगा थामकर देश भक्ति के गीतों और नारों के बीच पूरे मार्ग को ऊर्जा और उत्साह से भर दिया। पूरा नरेला क्षेत्र तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया।
मंत्री श्री सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान ने हर नागरिक में राष्ट्रभक्ति का नया संचार किया है। नरेला की यह तिरंगा यात्रा हमारे वीर सैनिकों के बलिदान के प्रति सम्मान और आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति का संदेश देने का संकल्प है। यात्रा मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रियों का स्वागत किया गया, और जनसमूह ने देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों और वर्तमान के रणवीरों को नमन किया।

More Stories
जल गंगा संवर्धन अभियान विकास का आधार और भावी पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने का प्रयास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव अभियान में ग्राम स्तर तक जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना आवश्यक जल संरचनाओं के जलग्रहण क्षेत्र पर अतिक्रमण केविरूद्ध की जाए कार्यवाही
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मार्गदर्शन का सुखद परिणाम पचमढ़ी का ग्रीन डेस्टिनेशन ब्रॉन्ज सर्टिफिकेट : राज्यमंत्री लोधी
भाईदूज/यम द्वितीया के अवसर पर भगवान चित्रगुप्त मंदिर में विशेष पूजन मंत्री सारंग ने मंदिर में किया पूजन-अर्चन