दौसा
जिले में लव जिहाद का मामला सामने आया है। बताया गया है कि आरोपी ने पहचान छुपा कर युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और बाद में उसका गर्भपात भी करा दिया। पीड़िता ने एसपी रंजीत शर्मा को परिवाद पेश किया। इस पर महिला थाने में धारा 376 सहित कई धाराओं में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी यूपी का निवासी है जिसका नाम राशिद खान है।
युवति का आरोप है कि आरोपी राशिद ने उसे प्रेम जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में गर्भवती होने पर उसका गर्भपात भी करा दिया। इसके बाद लगातार शादी का झांसा देता रहा जब असलियत सामने आई तो पीड़िता फरियाद लेकर एसपी के पास पहुंच गई। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

More Stories
सोनम वांगचुक ने की वंदे भारत की जमकर तारीफ, बोले- भारतीय रेलवे का सफर रहा शानदार अनुभव
8th Pay Commission पर संसद में पहली बार बोली मोदी सरकार, फिटमेंट फैक्टर को लेकर दिया बड़ा जवाब
थलपति विजय का बड़ा ऐलान! स्कूलों में बच्चों को हर हफ्ते मिलेगी चिकन बिरयानी, TVK सरकार का वादा