जांजगीर चांपा.
जांजगीर चांपा जिले के खटोला मार्ग में तेज रफ्तार छोटा हाथी पिकअप वाहन चालक ने पैदाल चलकर जा रहे एक बुजुर्ग को पीछे से ठोकर मारकर कुचला दिया। इतना ही नहीं 100 मीटर तक सड़क में घसीटते हुए वाहन के नीचे ले गया। हादसे में मौके पर ही बुजुर्ग की मौत हो गई। शव वाहन के नीचे पड़ा हुआ है। वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है।
जानकारी अनुसार, ग्राम खटोला का रहने वाला चुहरु कंवर 65 वर्ष जोकि बुधवार को ग्राम बरगवा में बाजार सब्जी लेने गया हुआ था। वह शाम करीबन 8.30 बजे बाजार से सब्जी लेकर पैदल अपने घर खटोला जा रहा था। गांव पहुंचा था कि पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार छोटा हाथी चालक ने लापरवाही पूर्वक चलते हुए जोरदार ठोकर मार दी। जिससे बुजुर्ग चुहरु कंवर छोटा हाथी के नीचे आ गया। उसे सड़क पर 100 मीटर तक घसीटते हुए दूर जा रुका। हादसे के बाद से चालक वाहन को छोड़कर मौके पर से फरार हो गया। शव भी वाहन के नीचे दबा हुआ है।
घटना की जानकारी अकलतरा पुलिस को होने पर मौके पर पहुंची हुई है। हादसे के बाद से ग्रामीणों और परिजनों में गुस्सा है। सड़क पर उतरकर चक्का जाम दिया। फिलहाल, पुलिस मामले को शांत करने में जुटी हुई है।

More Stories
ट्रैवल एंड ट्रेड फेयर कोलकाता-2026 में छत्तीसगढ़ पर्यटन का दमदार प्रदर्शन, वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर मजबूत हुई पहचान
Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी मामले में GM समेत दो अधिकारी गिरफ्तार, जांच तेज
Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी मामले में GM समेत दो अधिकारी गिरफ्तार, जांच तेज