अलवर.
जिले के कोटपुतली में एक कार सवार को गाड़ी में पेट्रोल डलवाना उस समय भारी पड़ गया, जब नशे में धुत पंप कर्मियों ने कार चालक की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। हमले में कार चालक बुरी तरह घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
पीड़ित के परिजन ने बताया कि घटना रात करीब साढ़े बजे की है।
उनका परिवार जयपुर से फरीदाबाद जा रहा था। उन्होंने रास्ते में कोटपुतली पेट्रोल पंप पर 1000 रुपये का पेट्रोल डलवाया लेकिन नशे में धुत पंप कर्मी 1500 रुपये मांगने लगे। बातों ही बातों में उन्होंने 19 वर्षीय अफजल के साथ मारपीट शुरू कर दी और सिर में डंडे से वार कर दिया। लहूलुहान अवस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना को लेकर अस्पताल चौकी के पुलिसकर्मियों को शिकायत कर दी गई है।

More Stories
पूर्वी यूपी के पकवान को मिलेगी ग्लोबल पहचान
सरकारी विद्यालयों की छात्राओं को मिलेगी निःशुल्क सैनिटरी नैपकिन
योगी सरकार ने लंपी वायरस की रोकथाम के लिए 25 जनपदों में 606 टीमें कीं तैनात