अलवर.
अलवर के एनईबी थाना अंतर्गत भांड बस्ती में रहने वाली 70 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला को लुटेरी महिला ने कोल्डड्रिंक में नींद की दवा मिलाकर की लूट की वारदात को अंजाम दिया। महिला बुजुर्ग के कान के कुंडल और दस हजार रुपये लेकर फरार हो गई। बुजुर्ग की बेटी सुनीता ने बताया उनकी मां ललिता अलवर के भांड बस्ती में रहती हैं। 2 दिन पहले एक महिला उनके घर पर आई और कोल्डड्रिंक में नशे की दवा डालकर उन्हें बेहोश कर दिया।
इसके बाद वह सोने के कान के कुंडल और उनके दस हजार रुपये लेकर फरार हो गई। होश आने पर बुजुर्ग ने अपनी बेटी को पूरी घटना बताई, इसके बाद उनकी महिला को अस्पताल में लेकर गई, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। मामले की पुलिस में रिपोर्ट करवा दी गई है। बुजुर्ग की बेटी का कहना है कि पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है लेकिन फिलहाल पुलिस की तरफ से ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है।

More Stories
जयपुर में 29 और भीलवाड़ा में 18 नई इलेक्ट्रिक बसों को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिखाई हरी झंडी
‘स्वच्छ सहकार, समृद्ध सहकार’ थीम पर निकली स्वच्छता मैराथन
पीएम मोदी ने विकसित भारत रोजगार योजना के तहत 15 लाख युवाओं को दिया लाभ, 2400 करोड़ की प्रोत्साहन राशि जारी