ICMAI CMA June Exam Schedule 2026: 11 जून से इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा, जानें आवेदन शुल्क

इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) ने सीएमए जून 2026 सत्र के लिए परीक्षा कार्यक्रम आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। इसके साथ ही देशभर में फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल कोर्स की परीक्षाओं की समय-सारिणी घोषित कर दी गई है। 

संस्थान ने परीक्षा तिथियों के साथ पंजीकरण की सख्त अंतिम तिथि और शुल्क विवरण भी जारी किया है। ऐसे में अभ्यर्थियों के पास आवेदन और फीस जमा करने के लिए सीमित समय है, इसलिए उम्मीदवारों को निर्धारित समयसीमा के भीतर अपनी प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है।

11 जून से शुरू होंगी परीक्षाएं
इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षाएं 11 से 18 जून, 2026 तक आयोजित की जाएंगी, जबकि फाउंडेशन परीक्षा 14 जून, 2026 को होगी। इंटरमीडिएट और फाइनल कोर्स के उम्मीदवार बिना विलंब शुल्क के 10 अप्रैल, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। 11 से 17 अप्रैल, 2026 के बीच आवेदन करने पर 500 रुपये का विलंब शुल्क देना होगा।

वहीं फाउंडेशन कोर्स के अभ्यर्थी 15 अप्रैल, 2026 तक बिना विलंब शुल्क के आवेदन कर सकते हैं। विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने की विस्तारित अवधि 22 अप्रैल, 2026 तक उपलब्ध रहेगी।  

परीक्षा का शेड्यूल

तिथि स्तर विषय समय
11 जून 2026 फाइनल कॉर्पोरेट और आर्थिक कानून सुबह 10:00 – दोपहर 1:00
11 जून 2026 इंटरमीडिएट व्यावसायिक कानून और नैतिकता दोपहर 2:00 – शाम 5:00
12 जून 2026 फाइनल लागत और प्रबंधन लेखापरीक्षा सुबह 10:00 – दोपहर 1:00
12 जून 2026 इंटरमीडिएट संचालन प्रबंधन और रणनीतिक प्रबंधन दोपहर 2:00 – शाम 5:00
13 जून 2026 फाइनल रणनीतिक वित्तीय प्रबंधन सुबह 10:00 – दोपहर 1:00
13 जून 2026 इंटरमीडिएट वित्तीय लेखांकन दोपहर 2:00 – शाम 5:00
14 जून 2026 फाइनल कॉर्पोरेट वित्तीय रिपोर्टिंग सुबह 10:00 – दोपहर 1:00
14 जून 2026 इंटरमीडिएट कॉर्पोरेट लेखांकन और लेखापरीक्षा दोपहर 2:00 – शाम 5:00
15 जून 2026 फाइनल प्रत्यक्ष कर कानून और अंतर्राष्ट्रीय कराधान सुबह 10:00 – दोपहर 1:00
15 जून 2026 इंटरमीडिएट प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कराधान दोपहर 2:00 – शाम 5:00
16 जून 2026  फाइनल अप्रत्यक्ष कर कानून और अभ्यास सुबह 10:00 – दोपहर 1:00
16 जून 2026 इंटरमीडिएट वित्तीय प्रबंधन और व्यावसायिक डेटा विश्लेषण दोपहर 2:00 – शाम 5:00
17 जून 2026 फाइनल रणनीतिक लागत प्रबंधन सुबह 10:00 – दोपहर 1:00
17 जून 2026 इंटरमीडिएट लागत लेखांकन दोपहर 2:00 – शाम 5:00
18 जून 2026  फाइनल ऐच्छिक विषय (P-20A/B/C) सुबह 10:00 – दोपहर 1:00
18 जून 2026 इंटरमीडिएट प्रबंधन लेखांकन दोपहर 2:00 – शाम 5:00